सहारनपुर, मई 4 -- आसपा द्वारा निकाली जा रही साइकिल यात्रा का नानौता पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। नकुड ब्लाक के शाहजहांपुर से शुरू हुई साइकिल यात्रा सोमवार को आसपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत चेयरपर्सन रुमाना खान के कैम्प कार्यालय पर पहुंची। जहां पर पूर्व चेयरमैन अफजाल खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक साइकिल भी भेंट की। पूर्व चैयरमेन अफजाल खान ने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक दलितों व पिछड़ो सहित हर कमजोर वर्ग के हितों की लड़ाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद द्वारा लड़ने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज, शक्ति सिंह, अरविंद कुमार, संदीप कुमार, सभासद शाहिद खान...