लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- खमरिया/धौरहरा,संवाददाता। रविवार की आधी रात ऊंचगांव में बसंतापुर हादसे का शिकार हुए भाई बहनों के शव पहुंचे तो परिजन बिलख उठे। जनाजे में शामिल होने के लिए जमा हुई भीड़ की हर आंख नम थी। दोनों भाई बहनों को ऊंचगांव के कब्रिस्तान में अगल बगल दफनाया गया। ऑटो चालक जीशान को रसूलपुर के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए खाक किया गया। हादसे में मौत का शिकार हुई 2 साल की अजरा का शव उसके परिजन लखीमपुर पोस्टमार्टम हाउस से अपने पैतृक कस्बा लहरपुर ले गए। जहां उसको मिट्टी दी गई। शनिवार आधी रात बसंतापुर गांव के पास सीएनजी ऑटो पुलिया की रेलिंग से टकराकर पलट गया था। जिसमें सवार 10 लोगों में से 4 की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हुए। हादसे का शिकार खमरिया थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी वारिस की 12 साल की बेटी खुशबू,5 साल के बेटे अबू तालिब और कस्बा लहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.