मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर सहित सभी जिलों में चलने वाले आसपास के दो पीएचसी या सीएचसी आपस में टैग किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसका फैसला किया है। पीएचसी और सीएचसी पर आने वाले मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच के लिए यह पहल की जा रही है। दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों को इसका निर्देश दिया था।विभाग का कहना है कि सीएचसी और पीएचसी में आने वाले सभी मरीजों खासकर गर्भवती महिलाओं की जांच वहीं हो सके। इसलिए इन स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई जा रही हैं। मुजफ्फरपुर जिले में पिछले दिनों औराई सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि अगर किसी पीएचसी या सीएचसी में स्त्री व प्रसूती रोग विशेषज्ञ नहीं है तो जिस पीएचसी या सी...