देहरादून, जुलाई 1 -- फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।विधायक विनोद चमोली ने बुधवार को धर्मपुर विधानसभा के वार्ड 89 हरभजवाला से चंद्रबदनी तक 611.54 लाख रुपये की लागत से आसन नदी के दोनों तटों पर 2300 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की मौजूदगी में हुए शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक चमोली ने उम्मीद जताई कि यह सुरक्षा दीवार न केवल क्षेत्र को नदी कटाव एवं संभावित आपदाओं से सुरक्षित करेगी, बल्कि स्थानीय नागरिकों के जीवन, आवास एवं आधारभूत संरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास, सुरक्षा और जनकल्याण के नए आय...