कानपुर, मई 31 -- कानपुर। रविवार को रतनपुर में एचवी कराटे एंड वेलनेस हब में टेक्निकल सेमिनार और बेल्ट परीक्षा हुई। इसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में आसना को ब्लैक बेल्ट मिली। सिहान विजय कुमार ने बताया कि बेल्ट प्रमोशन परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों की पिछली परफॉर्मेंस को भी ध्यान में रखा गया। इसके बाद सभी सफल बच्चों को बेल्ट, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। वहीं एकेडमी की डायरेक्टर हेमलता और मुख्य कोच वीशी विजय कुमार के साथ ही अन्य कोचों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।इन्हें मिली बेल्ट : उन्नति, साक्षी, श्रुति, मितेश ,आयुष को येलो बेल्ट, काव्या, श्रुति, श्रष्टिका और उत्कर्ष को ऑरेंज बेल्ट, जबकि यश,रिधिमा और श्वेता को ग्रीन बेल्ट मिली। इसके साथ ही आसना को ब्लैक बेल्ट दी गई

हिंदी ह...