धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। गर्मी की छुट्टियों में गुजरात और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने बुधवार को धनबाद होकर आसनसोल से गुजरात के पोरबंदर के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। धनबाद होकर चलने वाली गुजरात की सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही थी। ट्रेनों में भीड़भाड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। 10 अप्रैल से दोनों दिशाओं के लिए स्पेशल ट्रेन में बुकिंग शुरू होगी। 09205 पोरबंदर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से 29 जून के बीच हर सोमवार की सुबह 8.50 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन बुधवार की सुबह 4.40 बजे धनबाद और सुबह 6.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इस तरह 09206 आसनसोल-पोरबंदर साप्ताहिक स्पेशल 15 अप्रैल से एक जुलाई तक हर बुधवार की रात 11.05 बजे आसनसोल से खुलेगी और शुक्रवार की रात 9.50 ब...