कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा। आरपीएफ ने आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में ले जाई जा रही अवैध जलावन लकड़ी को जब्त किया है। आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को गुरपा से पहाड़पुर स्टेशन के बीच चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेन के विभिन्न कोचों से जलावन लकड़ी बरामद की गई। जांच के दौरान मौके पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी लकड़ी पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया। इसके बाद बरामद लकड़ी को पहाड़पुर स्टेशन पर उतारकर वजन कराया गया, जिसका कुल वजन करीब एक क्विंटल पाया गया। आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जब्त लकड़ी को वन विभाग, गुरपा को सुपुर्द कर दिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...