देवघर, नवम्बर 4 -- जसीडीह। आसनसोल से वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मेमू रेक की अनुपलब्धता के कारण रेलवे ने ट्रेन नंबर- 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस का परिचालन पारंपरिक आईसीएफ कोचों के साथ जारी रखने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से इस व्यवस्था की अवधि बढ़ा दी गई है। इससे फिलहाल यात्रियों को मेमू रेक के बजाय आईसीएफ कोचों में सफर करना होगा। आसनसोल रेल मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन नंबर- 13553 आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस 5 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक तथा ट्रेन नंबर- 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक आईसीएफ कोचों के साथ संचालित होगी। यह भी पढ़ें- मेमू की जगह पारंपरिक कोच से चलेगी आसनसोल-वाराणसी ट्रेन 12 कोचों की होगी संरचना :-रेलवे के अनुसार, दोनों ट्रेनों में...