जमशेदपुर, जुलाई 31 -- टाटानगर से गुजरने वाली झाड़ग्राम पुरुलिया मेमू ट्रेन का परिचालन 2 अगस्त को रद्द रहेगा जबकि, टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन का परिचालन 1 और 2 अगस्त को रद्द होगी। आद्रा में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश जारी हुआ है। लाइन ब्लॉक के कारण मेमू ट्रेनें कई दिन आसनसोल और टाटानगर नहीं आकर आद्रा अपडाउन करेगी। ट्रेनों को रद्द करने और परिचालन मार्ग में कटौती से सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...