आसनसोल मेमू ट्रेन चार दिन नहीं आएगी टाटानगर
जमशेदपुर, अगस्त 4 -- जमशेदपुर। आसनसोल-टाटानगर और टाटानगर-आसनसोल मेमू अन्य ट्रेन को अपडाउन में 5, 7, 8 व 9 अगस्त को आद्रा तक चलने का आदेश हुआ है। जबकि, टाटानगर से गुजरने वाली झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन का परिचालन 6 व 7 अगस्त को अपडाउन में रद्द होगा। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश आया है। विभिन्न मार्ग की कई ट्रेनों को भी रद्द करने के साथ परिचालन दूरी में कटौती की गई है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण भी हावड़ा, नागपुर, हटिया व बिलासपुर की ट्रेनों को जुलाई के पहले सप्ताह से 18 नवंबर तक दिन बदलकर रद्द करने का आदेश है। 26 से 30 सितंबर तक नांदेड़, इतवारी और जूनागढ़ एवं अन्य कई मार्ग की ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.