देवघर, अप्रैल 13 -- जसीडीह। आसनसोल रेल मंडल में आवश्यक अनुरक्षण एवं परिचालन कार्यों के निष्पादन को लेकर रविवार को विभिन्न खंडों में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया। इस ब्लॉक का व्यापक असर जसीडीह रूट पर देखने को मिला। जहां जसीडीह रूट की 10 मेमू ट्रेनों सहित कुल 18 पैसेंजर ट्रेनों को एक फेरे के लिए रद्द कर दिया गया। हालांकि रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व में इसकी सूचना जारी कर दी गई थी। इसके बावजूद यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्लॉक के कारण जसीडीह, देवघर, झाझा और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। खासकर मेमू ट्रेनों के रद्द होने से लोकल यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे समय और धन दोनों की हानि हुई। रद्द की गई ट्रेनों में आसनसोल-जसीडीह, जसीडीह-झाझा, झाझा-जसीडीह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.