देवघर, अप्रैल 12 -- जसीडीह। आसनसोल मंडल में आवश्यक अनुरक्षण एवं परिचालन कार्यों के निष्पादन के लिए 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को विभिन्न खंडों में 3 से 4 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जिसका सबसे अधिक असर जसीडीह रूट पर देखने को मिलेगा। आसनसोल रेल मंडल के अनुसार, ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को निरस्त, पुनर्निर्धारित तथा आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों, खासकर जसीडीह, देवघर, झाझा और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन करने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त कर लें। रेल मंडल ने बताया कि अस्थायी व्यवस्था ट्रैक और पावर संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.