देवघर, मार्च 23 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। आसनसोल मंडल के विभिन्न रेल खंडों में रविवार को डी-स्ट्रेसिंग ब्लॉक के कारण रेल परिचालन पर व्यापक असर देखने को मिला। खासकर जसीडीह रेल खंड पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ा। जहां 20 से अधिक मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया। वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग में कटौती की गई, तो कुछ को नियंत्रित कर विलंब से चलाया गया। इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। जिससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह-शाम कामकाज के लिए यात्रा करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त खपत हुई। रेल सूत्रों के अनुसार, ट्रैक के रख-रखाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डी-स्ट...