देवघर, अप्रैल 13 -- पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दुर्गापुर स्टील प्लांट एक्सचेंज यार्ड में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) प्रणाली को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। इस नई तकनीक के लागू होने से रेल संचालन में सुरक्षा, समयपालन और कार्यकुशलता में व्यापक सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। आसनसोल रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, यह परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक और यात्री रेल संचालन दोनों के लिए गेमचेंजर साबित होगी। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग एक अत्याधुनिक संगणक आधारित सिग्नलिंग प्रणाली है, जो ट्रेनों के सुरक्षित और त्वरित संचालन को सुनिश्चित करती है। यह प्रणाली ट्रेनों के लिए सही मार्ग निर्धारित करने के साथ-साथ परस्पर विरोधी मार्गों को स्वतः रोकती है। इससे मानवीय त्रुटियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.