देवघर, अप्रैल 18 -- जसीडीह। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन नंबर- 03201/03202 आसनसोल-पटना-आसनसोल स्पेशल ट्रेन को मननपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था 18 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। आसनसोल रेल मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर- 03202 पटना-आसनसोल स्पेशल ट्रेन मननपुर स्टेशन पर सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी, जबकि ट्रेन नंबर- 03201 आसनसोल-पटना स्पेशल शाम 17:21 बजे यहां पहुंचेगी। दोनों ही ट्रेनें मननपुर स्टेशन पर एक-एक मिनट का निर्धारित ठहराव करेंगी। इस निर्णय से मननपुर व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर उनलोगों को जो रोजाना पटना और आसनसोल के बीच यात्रा करते हैं। यह भी पढ़ें- सासाराम-डेहरी के रास्...