देवघर, अगस्त 25 -- जसीडीह प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए आसनसोल और झंझारपुर के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विशेष ट्रेन का परिचालन विशेष ट्रेन के परिचालन से मेला में आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्री दबाव के बीच सुविधा मिलेगी। ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में किया जाएगा और यह जसीडीह समेत तीन प्रमुख स्टेशनों पर ठहरकर श्रद्धालुओं को यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

ट्रेन का समय रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर- 03573 आसनसोल-झंझारपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन 25 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे आसनसोल से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन यानी 26 अगस्त को रात 1 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर-03574 झंझारपुर-आसनसोल अनारक्षित ...