देवघर, अप्रैल 9 -- जसीडीह प्रतिनिधि उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के नींव संबंधी कार्य को लेकर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन नंबर- 13507 आसनसोल-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित तिथियों 1 मई व 8 मई 2026 की यात्रा में गोरखपुर तक नहीं जाएगी, बल्कि भटनी जंक्शन पर ही आंशिक रूप से समाप्त कर दी जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर- 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस 2 मई व 9 मई 2026 को गोरखपुर से नहीं खुलेगी, बल्कि भटनी जंक्शन से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। यह परिवर्तन फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थ...