आसनसोल के लिए आज और कल रद्द रहेंगी लोकल ट्रेनें
धनबाद, सितम्बर 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। आसनसोल मंडल के मुगमा और कालूबथान स्टेशनों के बीच ऑटो सिग्नलिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण 15 सितंबर और 16 सितंबर को रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। सात घंटे के सिग्नलिंग अनुरक्षण कार्य के चलते चार ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि एक ट्रेन को आसनसोल तक ही चलाया जाएगा। कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। सबसे अधिक असर आसनसोल से धनबाद-गया और बरकाकाना की ओर आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार आसनसोल-गया-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस तथा आसनसोल-बरकाकाना-आसनसोल मेमू 15 और 16 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू दोनों दिन आसनसोल तक ही चलेगी। यह भी पढ़ें- रांची मंडल में ब्लॉक से दो मेमू ट्रेनें प्रभावित आसनसोल में ही यात्रा समाप्त होगी और वापसी भी आसनसोल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.