जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर। आसनसोल-टाटानगर और टाटानगर-आसनसोल की मेमू ट्रेनें 16 अगस्त तक दिन बदलकर दोनों ओर से आद्रा स्टेशन तक अपडाउन करेगी। बताया जाता है कि, आद्रा में 10 अगस्त से शुरू लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इससे झारग्राम पुरुलिया ट्रेन मंगलवार को रद्द रही जबकि, 13 अगस्त को भी रद्द रहेगी। आद्रा में लाइन ब्लॉक के कारण खड़गपुर, हटिया, चक्रधरपुर, गोमो और मिदनापुर मार्ग की ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होगा। इससे झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। यह भी पढ़ें- झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन 11 व 13 आसनसोल मेमू ट्रेन 16 को होगी रद्द यह भी पढ़ें- आसनसोल-आद्रा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...