जमशेदपुर, जुलाई 28 -- जमशेदपुर। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन का परिचालन 28 और 29 जुलाई के साथ एक और दो अगस्त को रद्द होगी जबकि झारग्राम पुरुलिया मेमू ट्रेन का परिचालन 28 व 30 जुलाई के साथ 2 अगस्त को रद्द करने का आदेश रेलवे जोन से हुआ है। बताया जाता है कि लाइन ब्लॉक के दौरान टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन 31 जुलाई को आद्रा तक चलेगी जबकि आसनसोल टाटा मेमू ट्रेन 28, 29 और 30 जुलाई के अलावा 1 एवं 2 अगस्त को आद्रा से लौट जाएगी। मालूम हो कि, चक्रधरपुर रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को दिन बदलकर रद्द करने के साथ बदले मार्ग पर चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आज महुदा तक जायेगी चक्रधरपुर गोमो मेमू यह भी पढ़ें- आद्रा मंडल में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक रोलिंग ब्लॉक, 11 मेमू ट्रेनें रद्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...