देवघर, अगस्त 11 -- दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 10 से 16 अगस्त तक संयुक्त इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन तथा सिग्नल व टेलीकम्युनिकेशन रोलिंग ब्लॉक कार्य किया जाएगा। इस कारण आसनसोल-आद्रा-टाटानगर-पुरुलिया रेलखंड पर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के रद्दीकरण, शॉर्ट-टर्मिनेशन और शॉर्ट-ऑरिजिनेशन की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- आज से 16 अगस्त तक रद्द रहेंगी 11 मेमू ट्रेनेंट्रेनों की रद्दीकरण सूचना आसनसोल रेल मंडल के अनुसार ट्रेन नंबर- 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू की 10, 13, 14 और 16 अगस्त की यात्राएं रद्द रहेंगी। वहीं ट्रेन नंबर- 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू की 10, 12 और 13 अगस्त की यात्राएं भी रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर- 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू की 16 अगस्त की यात्र...