जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल में आसनबनी से झारसुगुड़ा स्टेशन तक लाइन के दोनों किनारे मेटल बीम बैरियर लगेगा। दक्षिण पूर्व जोन ने चक्रधरपुर मंडल की योजना को मंजूर कर टेंडर भी निकाल दिया, ताकि मवेशी (हाथी, गाय व अन्य) लाइन पर न आ सकें। मेटल बीम बैरियर लगने व मवेशियों के लाइन पर नहीं आने से ट्रेन दुर्घटना का खतरा कम होगा। दक्षिण पूर्व जोन आसनबनी से झारसुगुड़ा 278 किलोमीटर में मेटल बीम बैरियर लगाने में 193 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च करेगा। इससे पूर्व चक्रधरपुर मंडल में आसनबनी से झारसुगुड़ा के बीच लाइन के नीचे 11 सबवे बनाने का आदेश हुआ है, ताकि आमलोगों के साथ हाथियों व अन्य मवेशी लाइन पर न आएं। मालूम हो कि चक्रधरपुर रेल मंडल की लाइन पर हाथी, गाय व अन्य मवेशी के ट्रेन की चपेट में आने से हमेशा मौत होती है।...