घाटशिला, जनवरी 22 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। ज्ञान की देवी मां सरस्वती पूजा की तैयारी को लेकर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में विभिन्न पूजा कमेटियों द्वारा पंडालों को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हैं। इस बार सरस्वती पूजा धूमधाम के साथ मनाने की योजना बनाई गई है। आसनबनी गांव में इस वर्ष विशेष तैयारियां की गई हैं, जहां लगभग 11 स्थानों पर कमेटियों द्वारा भव्य पूजा का आयोजन किया जाएगा। आसनबनी ब्वॉयज क्लब में इस बार सरस्वती पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। कमेटी द्वारा करीब 6 लाख रुपये की लागत से पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें डेढ़ लाख रुपये से आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि पूरे जिले में सरस्वती पूजा में विशेष थीम पर पंडाल निर्माण एवं विद्युत सज्जा को लेकर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव चर्चाओं में रहती है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.