दुमका, जून 22 -- रानेश्वर। आसनबनी बाजार पड़ा में जला हुआ बिजली ट्रांसफार्मर रविवार को चालू कर दिया गया। ट्रांसफार्मर बदल गया । ट्रांसफार्मर चालू कर दिए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। गत गुरुवार को यह बिजली ट्रांसफार्मर जल गया था। और चार दिनों तक गांव में अंधेरा पसर गया था। लोग बिजली बिहीन अवस्था मे काफी परेशान थे। बिजली व्यवस्था चालू होने से बिजली से संचालित उपकरण भी चालू हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...