आसनबनी गांव में आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
दुमका, मार्च 26 -- रानेश्वर। आसनबनी गांव के मांझपाड़ा में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा में श्रोताओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। श्री धाम वृंदावन से आए कुंज बिहारी गुरुकुल के प्रतिष्ठाता कथा व्यास संजीव मिश्रा एवं सम्प्रदाय के द्वारा स्वस्वर संगीतमय श्री राम कथा प्रस्तुत की जा रही है। मधुर प्रस्तुति से उपस्थित श्रोता भाव विभोर हो जा रहे है। और कथामृत का सुधा पान कर रहे है। गुरुवार को श्री रामायण ग्रन्थ में उल्लेखित भरत प्रसंग का वर्णन किया गया। भगवान श्री राम चन्द्र के वन प्रस्थान के बाद भरत बड़े भ्राता को वापस अयोध्या बुलाने एवं राज सिंहासन संभालने की अनुरोध पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अंत मे श्री राम की चरण पादुका सिर में धारण कर अयोध्या वापस लौटने एवं श्री राम की चरण पादुका अयोध्या के राज सिंहासन में स्थापित कर राज कार्य संचालन की प्रसंग को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.