चक्रधरपुर, जुलाई 7 -- चक्रधरपुर। आसनतलिया स्थित सहकार भारती कार्यालय में सोमवार को भाजपा ग्रामीण मंडल समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को पंचायत स्तर तक सशक्त करने के उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत में प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा चक्रधरपुर संगठनिक जिला सम्मेल...