दुमका, अप्रैल 18 -- जामा। जामा प्रखंड के आसनजोर पंचायत भवन में शनिवार को जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।ग्रामीणों ने बैठक के दौरान मंईया सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण लोगों को दैनिक जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.