आषाढ़ मेले में इस बार भक्तों को नहीं होगा गर्मी व उमस का एहसास
कौशाम्बी, जुलाई 3 -- शक्ति पीठ कड़ाधाम में पांच जुलाई से शुरू होने वाले पांच दिवसीय विशाल ऐतिहासिक आषाढ़ मेले में इस बार श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी। मंदिर प्रबंध समिति ने पहली बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रांगण में हाईटेक वाटर मिस्टिंग (फॉगिंग) सिस्टम स्थापित कराया है। इस आधुनिक व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर और गर्भगृह तक विशेष पाइपलाइन बिछाई गई है, जिससे शीतल जल की महीन फुहारें निकलकर श्रद्धालुओं को गर्मी में ठंड का एहसास कराती रहेंगी। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा ने बताया कि हर वर्ष आषाढ़ और सावन मेले में प्रदेश व देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु मां शीतला का दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: शीतलाधाम कड़ा में आषाढ़ मेले की तैयारियां तेज भीषण गर्मी और उमस के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.