कौशाम्बी, जुलाई 3 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में रविवार से शुरू हो रहे पांच दिवसीय विशाल आषाढ़ मेले में भक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेले में उत्तर प्रदेश के चार दर्जन से अधिक जिलों के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शीतला के दर्शन-पूजन और पालना चढ़ाने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पूरे धाम क्षेत्र को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश व क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने धाम क्षेत्र में सुरक्षा के कुल 11 प्वाइंट बनाए हैं, जहां पुलिस बल तैनात रहेगा। यह भी पढ़ें- आषाढ़ मेले में इस बार भक्तों को नहीं होगा गर्मी व उम...