बहराइच, जुलाई 5 -- बहराइच,संवाददाता। अषाढ़ के महीने में सूरज आग बरसा रहा है। भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल है। दिन का तापमान लगातार बढ़ने के साथ रात भी गर्म बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं जताए हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तराई में भीषण गर्मी पड़ रही है। आषाढ़ माह में मानसून की कमजोरी से मानव पशु-पक्षी सब बेहाल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- अषाढ़ में दहक रहा सूरज, भीषण गर्मी से लोग बेहाल सुबह आठ बजे से सूरज का प्रचंड प्रहार लोगों को घरों में कैद रहने को विवश कर रहा है। दिन व रात का पारा भी चढ़ने लगा है। इसके चलते लोगों की सेहत खराब हो रही है।लोग बेहोश होकर गि...