बांका, जुलाई 28 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पंजवारा एवं इसके आस-पास के इलाके में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से एक तरफ जहां किसानों के सर चिंता की लकीरें गहराने लगी है,तो वहीं दूसरी तरफ तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग हलकान हो रहें हैं। आषाढ़ महीने में जेठ जैसी तेज धूप से लोग पूरे दिन झूलस रहें है।सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को हलकान कर रही है। पूरे दिन लोग पसीने से तर-बतर हो रहे है। वहीं दूसरी ओर आषाढ़ महीने में जेठ जैसी प्रचंड धूप देखकर किसान हैरान और परेशान है। बारिश नहीं होने से किसान हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। कुछ दिनों पूर्व हुए बारिश से किसान गदगद थे,लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से किसानों में चिंता व्यापत है। जबकि,अभी तक कृषि कार्य शुरू करने के लायक बारिश नहीं हुई है। जिससे धान रोपाई का भी कार्य ग...