नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- आश्विन मास की मासिक शिवरात्रि गुरुवार के दिन है। इस दिन का विशेष महत्व माना जा रहा है। आश्विन मास की मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। मासिक शिवरात्रि के शुभ दिन भगवान शिव और माता पार्वती समेत पूरे शिव परिवार की उपासना बेहद लाभदायक रहेगा। मासिक शिवरात्रि को शिव चालीसा का पाठ करने से आप भगवान शिव की असीम कृपा पा सकते हैं और जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति भी पा सकते हैं।आश्विन मासिक शिवरात्रि को करें ये 1 काम, होगा लाभ ||दोहा|| जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान। कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥ ||चौपाई|| जय गिरिजा पति दीन दयाला । सदा करत सन्तन प्रतिपाला ॥ भाल चन्द्रमा सोहत नीके । कानन कुण्डल नागफनी के ॥ अंग गौर शिर गंग बहाये । मुण्डमाल...