आश्वासन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
मथुरा, अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की आश्वासन समिति ने ग्रीन गैस सीएनची संचालित वाहनों के साथ-साथ मजदूरों व प्रथामिक विद्यालयों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के सभापति मोहम्मद जासमीर अंसारी ग्रीन गैस सीएनजी से संचालित वाहनों के विक्रय एवं पंजीकरण की जानकारी ली। एआरएम रोडवेज मदन शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में 61 बसें शामिल हुई हैं, जबकि 19 बसें निष्प्रयोजन घोषित की गई हैं। उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने बताया कि वर्ष 2012-13 में 530 उद्योग स्थापित हुए थे, जहां रुपए 85.91 करोड़ निवेश हुआ था, जबकि 2016-17 में 20506 उद्योग स्थापित हुए, जहां रुपए 955.72 करोड़ निवेश हुआ था। यह भी पढ़ें- ब्लाक भी बनेगा बाल श्रम मुक्त, समितियों का होगा गठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.