सहारनपुर, मार्च 11 -- सहारनपुर। लखनऊ से आई विधानसभा आश्वासन समिति ने मंगलवार को जिला अस्पताल और मनोहरपुर स्थित परिषदीय स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समिति ने डीएम, सीडीओ और विभागीय अधिकारियों के साथ व्यवस्थाएं परखी और निर्देश दिए। समिति ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और ट्रामा सेंटर का जायजा लिया। ट्रामा सेंटर को जल्द सुचारू संचालित करने के निर्देश दिए। अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताई। व्यवस्थाओं में सुधार को कहा। समिति सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज और स्टाफ के व्यवहार के बारे में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान बार-बार खराब हो रही सीटी स्कैन मशीन का मुद्दा उठा, जिस पर संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। समिति के निरीक्षण की सूचना पर अस्पताल प्रशासन में हलचल मची रही और अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.