आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त, पर धरना जारी
गिरडीह, सितम्बर 27 -- गिरिडीह। गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं और अन्य मामलों को लेकर अभाविप का पिछले 12 दिनों से चल रहा आंदोलन शनिवार को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचा। कॉलेज के प्राचार्य को पद से हटाए जाने और राज्यपाल तथा कुलपति की ओर से जांच के आश्वासन के बाद अभाविप के दो कार्यकर्ताओं नीरज चौधरी और अनीश राय ने नौ दिनों से जारी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। गिरिडीह कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य केएन शर्मा, एसपी सिन्हा और मुकेश रंजन सिंह ने जूस और मिठाई खिलाकर दोनों कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल समाप्त कराई। इस बाबत अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि राज्यपाल ने टेलीफोनिक वार्ता में सात दिनों के अंदर मामले की जांच कर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, कुलपति ने भी निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.