एटा, अगस्त 3 -- कलक्ट्रेट धरनास्थल पर 24 जुलाई से दिव्यांगजनों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सोमवार को स्थगित कर दिया गया। वार्ता के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न लंबित समस्याओं, अधिकारों के समाधान का आश्वासन दिया है। स्टेप एवं समर्थ ट्रस्ट फॉर एम्पावरिंग पीपल के अमित यादव के निर्देशन में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन दो अगस्त को दसवें दिन प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया। धरना स्थगित करने से पूर्व संगठन ने सीओ सिटी कृतिका सिंह, एसडीएम श्वेता सिंह को ज्ञापन सौंपा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही एक तिथि निर्धारित कर दिव्यांगजनों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। संगठन निदेशक अमित यादव ने कहा कि आंदोलन समाप्त नहीं किया बल्कि प्रशासन से दिए गए सकारात्मक आश्वासन के आ...