आश्वासन पर एमएसयू कार्यकर्ताओं की हड़ताल खत्म
मधुबनी, सितम्बर 7 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन (एमएसयू) से जुड़े छात्र कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार देर शाम झंझारपुर स्थित ललित नारायण जनता कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल शुरू की। छात्रों का मुख्य उद्देश्य यह सुनश्चिति करना था कि सरकार के नियमानुसार कॉलेज में महिला (छात्राओं) और एससी/एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं का नामांकन पूरी तरह नि:शुल्क हो। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का शुल्क लिया गया, तो आंदोलन पुनः शुरू किया जाएगा। छात्रों का आंदोलन देर रात तक जारी रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रात्रि करीब 10 बजे कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नारायण झा अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया। एमएसयू की एक प्रमुख मांग यह भी थी कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.