मथुरा, जून 30 -- श्रीकृष्ण की मूर्ति से विवाह कर उनको अपना पति मान चुकी महिला इंदुलेखा द्वारा ब्रज क्षेत्र में मांस और मदिरा की बिक्री के खिलाफ सोमवार को यमुना नदी में जल समाधि लेने के एलान पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी ने पहुंचकर महिला से ज्ञापन ले सम्बंधित अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जल समाधि लेने का कार्यक्रम रोक दिया गया। महिला ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में मंदिरों और स्कूलों के पास शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। बिरला मंदिर के बगल में ठेका खोला गया है। बड़े-बड़े कथावाचक और साधु-संत इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं हैं। करोड़ों रुपये कमाकर आलीशान आश्रमों में ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जी रहे हैं। इनके द्वारा ब्रज को मांस-मदिरा से मुक्त कराने के लिए आवाज नहीं उठाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...