अमरोहा, नवम्बर 9 -- भाकियू शंकर का धरना प्रदर्शन और अनशन शुक्रवार कलक्ट्रेट पर अपराह्न 11 बजे से रात आठ बजे तक जारी रहा। रात को 8 बजे से किसानों को मनाने का दौर शुरू हो गया। जिसमें उप जिलाधिकारी सदर ने अपने उच्चाधिकारियों डीएम व एडीएम से वार्ता कर किसानों को आश्वासन दिया कि मंगलवार को सभी विभागाध्यक्षों से किसान प्रतिनिधियों की वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस पर कार्यकारिणी ने निर्णय लेकर बताया कि मंगलवार तक हंगर स्ट्राइक, आमरण अनशन स्थगित करते हुए यदि हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो गुरुवार से पुन:किसान हंगर स्ट्राइक व आमरण अनशन करने को विवश होंगे, जिसकी जिम्मेवारी पूर्ण रूप से शासन व प्रशासन की होगी। संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंप कर रात 11 बजे अपने-अपने गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.