बक्सर, मार्च 23 -- पेज तीन के लिए --- फैसला कठार पंचायत के मुखिया ने आत्मदाह व अनशन का दिया था अल्टीमेटम बीडीओ से सकारात्मक आश्वासन मिलने पर टला आत्मदाह का फौसला सिमरी, एक प्रतिनिधि। कठार पंचायत के मुखिया द्वारा आत्मदाह और अनशन करने का लिया गया फैसला फिलहाल टल गया है। सोमवार को दर्जनों समर्थकों के साथ अनशन करने अंचल कार्यालय पहुंचे मुखिया को जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद बीडीओ ने समस्या का समाधान समृद्धि यात्रा बाद करने का ठोस भरोसा दिया। मुखिया ने अपने पंचायत में कन्या विवाह मंडप बनाने के लिए अंचल से एनओसी देने की गुहार लगायी थी, लेकिन तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें एनओसी नहीं मिली। इससे नाराज मुखिया ने आत्मदाह और अनशन करने का फैसला लिया था। मुखिया का आरोप है कि जिस खाता व खेसरा पर पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए एनओसी दिया गया था। पर, ...