नैनीताल, अगस्त 20 -- नैनीताल, संवाददाता। बुनियादी सुविधाओं की कमी और परीक्षा व्यवस्था में लापरवाही के खिलाफ कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को महासंघ के अध्यक्ष आशीष कबड़वाल के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधियों ने डीएसबी परिसर स्थित निदेशक कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद मुख्य गेट पर विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध जताया।छात्रों का आरोप है कि 14 जुलाई को कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने के बावजूद एक माह छह दिन बीतने के बाद भी समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। परिसर में खेल मैदान की कमी, बदहाल शौचालय, क्षतिग्रस्त सड़कों और स्मार्ट बोर्ड की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- एलएसएएम कैंपस में कुलपति, निदेशक के खिलाफ विरोध में उतरे छात्र-छात्राए...