धनबाद, अप्रैल 29 -- चासनाला, प्रतिनिधि। सेल चासनाला कोलियरी के ग्रामीणों को प्रबंधन द्वारा मिलने दिया जाने वाला जलावन कोयला बंद हो जाने के कारण चासनाला व कांड्रा बस्ती के ग्रमीणों ने आक्रोश जताया था। ग्रामीणों ने कई बार चासनाला कोलियरी का चक्का जाम करने की चेतावनी दी। मंगलवार को सेल चासनाला कोलियरी के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में चासनाला व कांड्रा के ग्रामीणों की बैठक हुई। दसमें प्रबंधन ने बुधबार से जलावन कोयला वितरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। बैठक में महाप्रबंधक वाशरी मो. अदनान, मानव संसाधन प्रबंधन निशित कुमार, पीएनबी बारीक जबकि ग्रामीणों में दुर्गा ओझा, अमर सिंह, प्रकाश महतो, राजू मंडल, सुजीत महतो, दीनू सिंह, राम पदो गोराई आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.