गिरडीह, फरवरी 7 -- बगोदर, प्रतिनिधि। प्रवासी मजदूर के आश्रित को श्रम विभाग के द्वारा 50 हजार रुपए का मुआवजा राशि दी गई है। जरमुन्ने पश्चिमी के पूर्व मुखिया सह प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले संतोष कुमार रजक की पहल से यह संभव हुआ। बताया जाता है कि बगोदरडीह के रहने वाले प्रवासी मजदूर कुंजो उर्फ अनिल कुमार सिंह का 30 जनवरी को मुंबई में मौत हो गई थी। श्रम विभाग के द्वारा शव को लाने के लिए 50 हजार रुपए मुआवजा के रूप में सहयोग राशि दी जाती है। पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक ने बताया कि मृत प्रवासी मजदूर की पत्नी देवंती देवी के बैंक खाता में श्रम विभाग के द्वारा रुपए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.