धनबाद, अप्रैल 1 -- झरिया,वरीय संवाददाता। बीसीसीएल में भ्रष्टाचार और आश्रितों को नौकरी मिलने में हो रही देरी का आरोप लगाते हुए जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) ने आंदोलन का एलान किया है। इन मुद्दों को लेकर 2 अप्रैल को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को झरिया के कतरास मोड़ स्थित पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि साल 2023 से अब तक लगभग 1200 से अधिक मृत कर्मचारियों के परिजनों की नौकरी का मामला लटका हुआ है। नियम के अनुसार यह काम 85 दिनों में हो जाना चाहिए, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण जरूरतमंद लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आश्रितों को जल्द नौकरी नहीं मिली और इन गड़बड़ियों की जांच नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया ज...