आश्रित के नियोजन की मांग पर अड़े परिजन, वार्ता विफल
धनबाद, जून 23 -- एएमपी कोलियरी के कर्मी तुलेश्वर नोनियां के आश्रित को तत्काल नियोजन देने की मांग को लेकर सोमवार को परिजनों ने बरोरा चेकपोस्ट पर शव सहित एंबुलेंस खड़ी कर चक्का जाम कर दिया। आंदोलन के कारण केकेसी लिंक साइडिंग, एमपीएल तथा रोड सेल के तहत कोयला परिवहन पूरी तरह ठप हो गया। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी से घर लौटने के दौरान तुलेश्वर की हत्या हुई थी। इसलिए नियमानुसार आश्रित को तत्काल नौकरी और उचित मुआवजा मिलना चाहिए। आंदोलन को संयुक्त मोर्चा के नेताओं का भी समर्थन मिला। स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधन ने शाम में वार्ता बुलाई, लेकिन लंबी बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी। यह भी पढ़ें- बरोरा-चिटाही मार्ग पर मिला शव कोलकर्मी का था प्रबंधन ने आवश्यक दस्तावेज जमा होने के बाद 90 दिनों के भीतर नियोजन देने की बात कही, जबकि परिजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.