कौशाम्बी, मई 30 -- आंधी-बारिश से मौत का शिकार हुए लोगों के आश्रितों को जिला प्रशासन ने शासन के आदेश पर 12 घंटे के भीतर ही मुआवजा दे दिया है। दावा किया गया है कि सर्प दंश एवं पशु हानि के पीड़ितों को भी सहायता राशि पहुंचा दी गई है। डीएम ने सभी से सावधानी बरतने की अपील की है। मातहतों को आदेश दिया है कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी तरह की मनमानी नहीं बरती जाए। कौशाम्बी जिले में गुरुवार की रात तेज तूफान आने के साथ बारिश भी हुई थी। इसकी चपेट में आने से नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा के गांधी नगर मोहल्ला निवासी मंगर की 26 वर्षीय माया देवी, चार वर्षीय बेटी श्वेता एवं तीन वर्षीय बेटे अनुभव की मौत हो गई थी। वहीं, सिराथू तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी 50 वर्षीय चंद्रभवन पुत्र शुकरु की भी जान चली गई थी। डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि सभी ...