हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। जनपद में संचालित 350 से अधिक निराश्रित पशु आश्रय स्थलों की निगरानी अब और सख्त की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के तहत आश्रय स्थल संचालकों को प्रतिदिन पशुओं को दिए जाने वाले भूसा, हरा चारा और दाना-पानी का पूरा विवरण विभागीय पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सभी आश्रय स्थल संचालकों एवं देखरेख की जिम्मेदारी निभा रहे ग्राम पंचायत सचिवों को विभागीय पोर्टल पर रोजाना फीडिंग से संबंधित जानकारी अपलोड करनी होगी। इसमें यह भी बताना होगा कि पशुओं को क्या खिलाया गया। वर्तमान में कितना स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आश्रय स्थलों में संरक्षित पशुओं को पर्याप्त और गुणवत्ता युक्त आहार मिल रहा है या...