मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तापमान में दिन-प्रतिदिन गिरावट से ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सर्द रात में बेघर, निराश्रित और गरीबों को मुफ्त आवासीय सुविधा देने के लिए शहर में बनाए गए आश्रय स्थल खुद ही बेबस नजर आ रहे हैं। टूटी खिड़कियों से आती सर्द हवाओं के कारण यहां ठहरने वाले ठिठुरकर रात काटने को विवश हैं। दरअसल, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से नगर निगम आठ आश्रय स्थल संचालित कर रहा है। ये आश्रय स्थल कलमबाग चौक, जिला स्कूल, मालगोदाम मोड़, जिला परिषद, बैरिया, रामदयालु, जेल चौक और चंदवारा पानीकल चौक में हैं। यहां आश्रय तो मिलता है पर रात में कड़ाके की सर्दी के बीच टूटी खिड़की से आती हवा चैन से सोने भी नहीं देती। साथ ही कई अन्य बुनियादी संसाधनों का अभाव है। मंगलवार को पांच आश्रय स्थलों में जरूरी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.