सराईकेला, जून 16 -- सरायकेला। नगर पंचायत अंतर्गत संचालित आश्रय गृह का सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, सिटी मैनेजर सुमित सुमन, कम्युनिटी मोबिलाइजेशन मैनेजर मणिमुकुट सोरेन, मैकेनिकल इंजीनियर विक्की उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में आश्रय गृह की व्यवस्था अत्यंत असंतोषजनक पाई गई। आश्रय गृह में उपलब्ध बेड, बिस्तर एवं अन्य सामग्री अव्यवस्थित एवं बिखरी हुई अवस्था में पाई गई। परिसर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव में भी लापरवाही देखी गई। निरीक्षण के दौरान आश्रय गृह में रात्रि विश्राम करने वाले आश्रितों के अभिलेखों एवं पंजी का अवलोकन किया गया। जिसमें कई प्रविष्टियां संदिग्ध एवं वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाती पाई गईं। प्रारंभिक जांच में आश्रितों की उपस्थिति संबंधी अभिलेखों में अ...