अररिया, जनवरी 6 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। भीषण शीतलहर की चपेट में पूरा इलाका सिमटा हुआ है। प्रशासन की ओर से कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था किए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा स्थानीय काली मेला ग्राउंड में निर्मित आश्रय स्थल जरूरतमंदों के किसी काम का नहीं दिख रहा है। करीब 55 बेड वाले इस आश्रय स्थल में आश्रयविहीन लोग पहुंच ही नहीं रहे हैं, जिससे इसकी उपयोगिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग का दावा है कि आश्रयविहीनों के लिए प्रचार-प्रसार कराया गया है, लेकिन हकीकत यह है कि यहां पिछले दो दिनों से केवल दो लोग ही ठहरे हैं। केयरटेकर अंजू कुमारी के अनुसार इनमें एक नरपतगंज के मिथिलेश कुमार और दूसरे सुपौल जिले के उपेंद्र प्रसाद गुप्ता हैं। ये दोनों आश्रयविहीन नहीं हैं, बल्कि निजी या सरकारी काम से आए हुए लोग हैं, जो ह...